---Advertisement---

गीता-कृष्ण की कसम, तेज प्रताप बोले- “मैं RJD में वापस नहीं जाऊँगा!”

By Ayush

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

पटना। राजद (RJD) के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने साफ कह दिया है कि वो तीसरी बार राजद से नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने यह वादा गीता और भगवान श्रीकृष्ण की कसम खाकर किया है।

परिवार और राजनीति अलग-अलग

तेज़ प्रताप ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि “माता-पिता और पार्टी पॉलिटिक्स अलग-अलग बातें हैं। परिवार हमेशा रहेगा, लेकिन राजनैतिक रिश्तों में अब कोई वापसी नहीं होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उन्हें बुलाये भी, तो वो राजद में वापस नहीं जाएंगे।

क्या चुनाव लड़ेंगे जनशक्ति जनता दल से?

तेज़ प्रताप ने दोबारा यह भी दोहराया कि जनशक्ति जनता दल की ओर से ही चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि राजनीति में उनका मकसद शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर काम करना है, न कि सिर्फ सत्ता में लौटना। Live Hindustan

निष्कासन का इतिहास

यह ध्यान देने वाली बात है कि तेज प्रताप यादव को राजद से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था, और उन्हें परिवार से भी “बेदखल” कर दिया गया था। इसकी वजह उनके साथ एक महिला की फोटो को सार्वजनिक करना बताया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment