बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अब बिहार सिर्फ पलायन के लिए नहीं, बल्कि रिवर्स माइग्रेशन के लिए जाना जाएगा। यानी जो लोग काम की तलाश में बाहर गए थे, वे अब वापस लौट रहे हैं।
मिश्रा ने सोमवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में कहा,
“बिहार में अब अपार संभावनाएं हैं। यहां लौटने वाले लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। आने वाले समय में बिहार देश का नया मैन्यूफैक्चरिंग हब बनेगा और यहां के उत्पाद विदेशों तक जाएंगे।”
उद्यमियों की भूमिका अहम
मंत्री ने साफ कहा कि बिहार के बदलाव में सबसे बड़ी भूमिका यहां के उद्यमियों की होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देगी।
उन्होंने कहा,
“आज बिहार में सब कुछ है। जरूरत है तो बस निजी निवेश को बढ़ावा देने की। सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रही है।”
सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे
नीतीश मिश्रा ने यह भी स्वीकार किया कि निवेशकों को सरकारी विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सिस्टम और ज्यादा पारदर्शी बनाना होगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।
SRC- LiveHindustan














